फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Task force raided cooperatives and shops

प्रतापगढ़ : सहकारी समितियों एवं दुकानों पर टॉस्क फोर्स ने मारा छापा

Sun, 14 Nov 2021 05:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Task force raided cooperatives and shops
लालगंज में बीज भंडार का निरीक्षण करते संयुक्त कृषि निदेशक डा0 पंकज त्रिपाठी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले में उर्वरकों की किल्लत को संज्ञान में लेकर शनिवार को टॉस्क फोर्स ने साधन सहकारी समितियों एवं खाद की दुकानों पर छापे मारे। टॉस्क फोर्स के नामित अफसर संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने तहसीलवार भ्रमण कर स्टॉक का मिलान किया। इस दौरान खामियां मिलने पर दुकानदारों एवं समितियों के सचिवों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


उपकृषि निदेशक रघुनाथ सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी सिंह के साथ संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने सबसे पहले लालगंज स्थित मां कामाक्षी खाद-बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां यूरिया का स्टॉक था। डीएपी नहीं थी। दुकान संचालक द्वारा रजिस्टर में स्टॉक का अंकन नहीं किया गया था। इस उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। रजिस्टर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद चकवन तोड़ स्थित साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। यहां स्टॉक सही पाया गया। उन्होंने प्रति किसान एक से दो बोरी उर्वरक देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने मीरापुर स्थित पीसीएफ गोदाम का निरीक्षण किया। यहां यूरिया 4700 एमटी पाई गई। डीएपी नहीं थी। प्रबंधक पीसीएफ ने बताया कि स्टॉक समितियों मं पहुंचा दी गई है, मगर इसका अंकन रजिस्टर में नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ई-पॉश मशीन से खाद का वितरण सुनिश्चित करें। इसमें शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed