फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tap water will reach every house, 32 thousand people will be benefited

Pratapgarh News: घर-घर पहुंचेगा नल से पानी, 32 हजार लोग होंगे लाभान्वित

Wed, 16 Aug 2023 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Aug 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Tap water will reach every house, 32 thousand people will be benefited
शहर के विस्तारित क्षेत्र में दो करोड़ खर्च कर बिछाई जाएगी पाइप लाइन, स्थापित होंगे नलकूप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर पालिका के सीमा विस्तारित क्षेत्रों की 32 हजार आबादी को नल से पानी मिलेगा। हर घर में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नलकूप भी स्थापित किए जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद विस्तारित क्षेत्र दहिलामऊ, पूरे केशवराय, पूरे ईश्वरनाथ, सगरा, शुकुलपुर, दहिलामऊ नई बस्ती, जोगापुर, करनपुर करमचंदा व रंजीतपुर चिलबिला में पानी की समस्या बनी रहती है। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या विकट हो जाती है।
विज्ञापन

विस्तारित क्षेत्रों में रहने वालों की समस्याओं के निस्तारण के लिए चेयरमैन हरि प्रताप सिंह ने सभासदों से भी भौगोलिक स्थिति के साथ नागरिकों की जरूरतों के लिए प्रस्ताव मांगा था। सभासदों के प्रस्तावों का आकलन कर घर-धर नल से पानी पहुंचाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस कार्य में करीब दो करोड़ रुपये व्यय प्रस्तावित है। इस धनराशि से पाइप लाइन व पांच नए नलकूप की स्थापना का आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया है। जिससे विस्तारित इलाकों में रहने वाले करीब 32 हजार लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन को स्टीमेट के साथ प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि उपलब्ध होते ही कार्य प्रारंभ होगा।
-------
सफाई के लिए रखे जाएंगे कर्मचारी
विस्तारित क्षेत्रों में सफाई कराई जा रही है, लेकिन कर्मचारियों की कमी से दिक्कत आ रही है। जिसे देखते हुए सभासदों के सुझाव पर सफाई कर्मचारियों को सेवा प्रदाता के जरिये रखने की कवायद चल रही है।

-------
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का भी होगा इंतजाम
नगर पालिका की सवा लाख आबादी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चेयरमैन हरि प्रताप सिंह का जोर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में पहले से ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। अब विस्तारित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed