फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tantric did wrong to woman on the pretext of scourge

झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 10 May 2019 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tantric did wrong to woman on the pretext of scourge
rape
झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कई दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस ने गायब महिला को बरामद कर लिया। आरोपी व महिला के परिजनों के बीच सुलह समझौते की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गत दिनों अपने पति के साथ झाड़फूंक कराने के लिए सुलतानपुर गई थी। वहां से अचानक महिला गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। शिकायत मिलने पर कंधई पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को तांत्रिक के घर से पत्नी को पति ने खोज निकाला। महिला ने बताया कि झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पत्नी को लेकर युवक थाने पहुंचा। उसने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने तांत्रिक को दबोच लिया। पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि घटना संदिग्ध मालूम हो रही है। हालांकि आरोपी तांत्रिक और महिला के परिवारवालों के बीच समझौते की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed