{"_id":"6446935386c9de9f340749d9","slug":"tanker-and-janrath-bus-collided-on-the-highway-12-passengers-injured-pratapgarh-news-c-3-1-112348-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर टैंकर व जनरथ बस में टक्कर, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर टैंकर व जनरथ बस में टक्कर, 12 यात्री घायल
Mon, 24 Apr 2023 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाने के सैफू का पुरवा हिनाहूँ के समीप राजमार्ग पर टैंकर से टकराई बस। संवाद
हाईवे पर टैंकर व जनरथ बस में टक्कर, 12 यात्री घायल
प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के हिनाहूं गांव के पास हादसा
फोटो 31,32
संवाद न्यूज एजेंसी
परियावां। प्रयागराज - लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के हिनाहूं गांव के पास सोमवार को टैंकर व रोडवेज की जनरथ बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी कुंडा भेजा।
प्रयागराज से सोमवार को 45 सवारियों को लेकर रोडवेज की जनरथ बस लखनऊ जा रही थी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हिनाहूं गांव के पास बस की सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे से घबराए बस सवार यात्री शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर मदद के लिए आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस के भीतर फंसे यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकलवाया। रोडवेज बस के चालक नैनी के रहने वाले राजेश त्रिपाठी, संजीव शुक्ला झूंसी, लखनऊ की पुष्पा, प्रिया, विजय कुमार, मिर्जापुर के विवेक, सीतापुर की तान्वी, उदयभान सिंह, मुकेश, फतेहपुर के राजेश, सुमित कुमार सिंह, लखनऊ में प्रीतमनगर की सुनीता, राहुल, सिपाही राजेश गौड़ सहित कुछ अन्य लोगों को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी कालाकांकर व कुंडा भेजा गया था।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल रायबरेली के राकेश व कीडगंज के सुधीर को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। अन्य घायलों का डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हादसे के बाद टैंकर का चालक मौका देख भाग निकला था। हाईवे पर घटना के बाद आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शाॅर्टसर्किट से मोबाइल शॉप में लगी आग, सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
जेठवारा। क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह पुलिस चौकी क्षेत्र के सराय देवराय गांव के नागापुर मोड़ पर मोबाइल शॉप में रविवार की रात शॉर्टसर्किट से आग लग गई। पड़ोस गांव के पास रहने वाला संचालक अखिलेश दुकान बंद कर जैसे ही घर गया, इसके कुछ देर बाद ही अगलगी की घटना हो गई।
स्थानीय लोगों ने पीड़ित के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकान में लगी आग पर एक घंटे के भीतर काबू पाया जा सका। आग से लगभग दस हजार रुपये नकद, कई नए मोबाइल फोन व मरम्मत को रखे ग्राहकों के मोबाइल जल गए।