{"_id":"67b9f1022173fa44000ce723","slug":"tanker-and-car-collision-child-rescued-pilgrim-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-134622-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टैंकर और कार में टक्कर, बाल-बाल बचे दर्शनार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टैंकर और कार में टक्कर, बाल-बाल बचे दर्शनार्थी
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा एनएच 731 फोर लेन बाईपास पर ग्रैंड विटारा कार और टैंकर की टक्कर हो गई। जिसमें कार में बैठे सभी दर्शनार्थी बाल- बाल बच गए। जो घायल थे उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
दिल्ली के रहने वाले अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया वे लोग काशी विश्वनाथके दर्शन के बाद अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में ही नगर पंचायत ढकवा में फोर लेन बाईपास पर टैंकर द्वारा ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मार दी गई।
गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पत्नी पिंकी शर्मा, साला संजीव, उसकी पत्नी कुसुम और उसकी मां उर्मिला देवी व एक छोटे बच्चे को मामूली चोटें आईं। मौके पर ढकवा चौकी प्रभारी राजन बिंद व ज्वाला सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जो घायल थे उनको एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ भेजवाया। एसओ ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।