फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Talking about giving me offers, SP's mental bankruptcy, goons trembling in Yogi government: Swatantradev

मुझे ऑफर देने की बात कहना सपा का पागलपन, योगी सरकार में कांप रहे गुंडे - स्वतंत्रदेव

Sat, 04 Sep 2021 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उन्हें किसी पार्टी से कोई आफर नहीं मिला है। श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम के सिलसिले में कई पार्टी के नेताओं से मुलाकात हुई है। इसको आफर कहा जाना मानसिक दिवालियापन है।

विज्ञापन
Talking about giving me offers, SP's mental bankruptcy, goons trembling in Yogi government: Swatantradev
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उन्हें सपा से कोई ऑफर नहीं मिला है। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने गए थे। इसे ऑफर बताना सपा का पागलपन है। 
विज्ञापन


शनिवार को अफीम कोठी में भाजपा के मंडल अध्यक्षों व पदाधिकरियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 15 साल तक सपा और बसपा की सरकार को देख चुकी है। सपा और बसपा की सरकारों में विकास की चर्चा नहीं होती थी। लोग एक दूसरे को निपटाने में लगे रहते थे। सरकार में रहने पर सपा बसपा को और बसपा, सपा को निपटाने में लगी रहती थीं। मगर अब ऐसा नहीं है। अब भाजपा की सरकार है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार है। राज्य की स्थिति सुदृढ़ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। गुंडे थरथर कांप रहे हैं। 
विज्ञापन


सपा से ऑफर मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे सपा से कोई ऑफर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की श्रद्घांजलि सभा के आयोजन को लेकर मैंने कई पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। इसी सिलसिले में मैं मुलायम सिंह से मुलाकात करने गया था। इसे ऑफर बताना सपा की बौखलाहट है। बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कौन किसके साथ है, यह सब जानते हैं। इसे बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा को सभी का साथ मिल रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, विधायक धीरज ओझा, भाजयुमो महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह रघुवर आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed