फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   taking the help of cctv footage in loot

इफको खाद गोदाम में दिन दहाड़े लूट के आरोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Thu, 28 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
taking the help of cctv footage in loot
जेठवारा थाने के सराय देवराय में खाद गोदाम में लूट के बाद बाहर निकले तमंचा लहराते बाइक से भागते बद? - फोटो : PRATAPGARH
खाद गोदाम में दिनदहाड़े लूट के आरोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों तक पहुंचने का चल रहा प्रयास, तीन संदिग्धों को उठाया
जेठवारा। मंगलवार को छह नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े खाद गोदाम में डकैती डाली थी। पुलिस की पकड़ से बदमाश दूर हैं। तीन संदिग्ध बदमाशों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उसके साथी भी घर छोड़कर फरार हैं।

जेठवारा थाना के सरायदेवराय में खाद गोदाम है। जहां खेती के लिए उर्वरक व दवाओं की बिक्री होती है। मंगलवार दोपहर प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ग्राहकों को खाद व दवा दे रहे थे। इस दौरान तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। दो बदमाश बाहर खड़े हो गए और चार अंदर घुसकर फायरिंग करते हुए 1.67 लाख रुपये लूटकर भाग निकले। लूट की घटना के बाद सनसनी फैल गई। अवकाश से वापस लौटे थानाध्यक्ष विनोद यादव सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उसके साथी भी घर छोड़कर फरार मिले। तीन संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।वहीं पुलिस चौकी के समीप हुई दिन दहाड़े लूट की वरदात से पुलिस के ऊपर सवालिया निशान लग रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस अपने कर्तब्यों के प्रति सजग होती तो बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब न होते। बुधवार को सीओ सदर अरविंद कुमार वर्मा समेत पुलिसकर्मी गोदाम के इर्द गिर्द खोजबीन करते रहे।

जेठवारा थाने के सराय देवराय में खाद गोदाम में लूट के बाद बाहर निकला बदमाश साथी को तमंचा देते हुए।

जेठवारा थाने के सराय देवराय में खाद गोदाम में लूट के बाद बाहर निकला बदमाश साथी को तमंचा देते हुए।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed