फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tahrir given against the contractor in the case of the death of the child due to electric wire

Pratapgarh News: बिजली के तार से हुई बालक की मौत के मामले में ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given against the contractor in the case of the death of the child due to electric wire
बिजली के तार से हुई बालक की मौत के मामले में ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर मानिकपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस ने ली राहत की सांस
चौरंग बगिया में गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर बिजली की एलटी लाइन का तार पकड़कर झूलते समय शुक्रवार की शाम बालक की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन खींच रहे कर्मचारियों की लापरवाही से तार पकड़कर झूल रहे बालक की मौत के मामले में पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बालक के शव का मानिकपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरंग ग्रामसभा के बगिया गांव निवासी नन्हे लाल पटेल का बेटा नवीन पटेल (12), प्रवीण पटेल (8) बेटी रिया पटेल (15) गांव की सौम्या ( 8) व छोटू (12) शुक्रवार की शाम बकरी चराते हुए खेल रहे थे। इस बीच गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में बाधक बन रहे ऊंचाहार से आने वाली विद्युत के बड़े-बड़े पोल को हटाकर सड़क से दूर गाड़ कर उसमें क्रेन से तार खींचा जा रहा था। नासमझ बच्चे तार पकड़कर झूल रहे थे। लाइन खींच रहे कर्मचारियों की लापरवाही से तार खींचा जाने लगा। कुछ ऊंचाई पर तार उठने पर दूसरे बच्चे कूद गए। जबकि प्रवीण तार पकड़कर करीब 50 फिट से ऊपर ऊंचाई तक चला गया। इस बीच वह बिजली के पोल से टकराकर नीचे गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के पिता नन्हेलाल ने पुलिस को निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
सदमे में दिखे भाई बहन व दूसरे बच्चे
खेल-खेल में मासूम बालक प्रवीण पटेल की बिजली की तार पकड़कर झूलने से हुई मौत से गांव का माहौल गमगीन है। हादसे के दौरान मौजूद मृतक की बहन रिया व भाई नवीन सदमे में हैं। वह कुछ पूछने पर इतना ही बोल रहे है कि उन्हें नहीं पता कब तार खींचा जाने लगा। करीब पांच फिट से ऊपर तार जाने पर वे कूद गए। प्रवीण को कूदने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन वह तार पकड़े रहा। ऊपर जाने के बाद वह बिजली के पोल से टकराने के बाद गिरा था।

इनसेट-------
सिर की हड्डियां हो गई थी चूर-चूर, लोगों में आक्रोश
बिजली की लाइन खींच रहे कर्मचारियों की लापरवाही से मासूम बालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके सिर की हड्डियां चूर-चूर हो गई थीं। कमर व पैर की हड्डी भी टूटी थी। गांव के जयसिंह, बबन पटेल का कहना है कि कार्यदायी संस्था नियमों को दरकिनार कर काम कर रही है। पहले भी कई लोग हादसों से बचे हैं। तार खींचते समय यदि कर्मचारियों ने सतर्कता बरती होती तो मासूम प्रवीण की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed