फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Symptoms of dengue and malaria in patients, not being confirmed in investigation

मरीजों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण, जांच में नहीं हो रही पुष्टि

Wed, 01 Sep 2021 08:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of dengue and malaria in patients, not being confirmed in investigation
dengu
मेडिकल कॉलेज के प्रताप बहादुर चिकित्सालय के साथ ही निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों में मलेरिया, डेंगू और दिमागी बुखार जैसे लक्षण जरूर दिख रहे हैं, मगर जांच में पुष्टि नहीं हो रही है। तीन माह में एक हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच किया। जांच में महज चार संक्रमित तो दो डेंगू पॉजिटिव व दो दिमागी बुखार के मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रताप बहादुर चिकित्सालय के साथ ही रेफर सेंटरों के फिजीशियन की ओपीडी में जून से लेकर अब तक एक हजार से अधिक रोगी ऐसे पहुंचे, जिनमें मलेरिया, डेंगू और दिमागी बुखार जैसे लक्षण थे। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में मलेरिया लक्षण की जांच कराई। अधिकांश जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रयागराज भेजकर डेंगू और दिमागी बुखार की जांच कराई गई।
विज्ञापन

इनमें महज चार मलेरिया तो 2-2 डेंगू और दो दिमागी बुखार के संक्रमित मरीज मिले। डेंगू संक्रमित मरीजों का इलाज प्रयागराज में चल रहा है तो एक दिमागी बुखार से पीड़ित मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेज दिया गया है। दूसरे का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। मलेरिया रोगी भी स्वस्थ्य हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार फागिंग कराना भूल गया स्वास्थ्य महकमा
डेंगू के साथ दिमागी बुखार के भले ही दो-दो मरीज चुके हैं मगर अभी भी स्वास्थ्य महकमा लापरवाही बरत रहा है। मच्छरों से मुक्ति दिलाने के लिए फागिंग कराना उचित नहीं समझ रहा है। यह मान रहा है कि दो डेंगू और दो दिमागी बुखार के साथ चार फाइलेरिया रोगियों से जिले की हालात बिगड़ने वाले नहीं हैं। मगर इससे लोगों को खुद सचेत होने की जरूरत है।

डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया गया है। टीमें घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचने के टिप्स दे रही हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। फॉगिंग भी कराई जा रही है। अच्छा काम हो रहा है, जिसका नतीजा यह है कि इस बार महज चार ही मलेरिया तो दो डेंगू और दो ही दिमागी बुखार के रोगी सामने आए हैं। राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed