फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Swimming pool will be built in the stadium

स्टेडियम में बनेगा स्वीमिंग पुल

Thu, 01 Aug 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool will be built in the stadium
मीराभवन स्थित स्टेडियम। - फोटो : PRATAPGARH
स्टेडियम में बनेगा स्वीमिंग पुल
विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ ही स्वीमिंग पुल का भी लुत्फ उठाएंगे खिलाड़ी
कागजी कोरम पूरा, जल्द शुरू होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। प्रशिक्षण लेने के साथ ही वह स्वीमिंग पुल का भी लुत्फ उठाएंगे। विभाग की मानें तो स्टेडियम में जल्द ही स्वीमिंग पुल का निर्माण होगा। निर्माण की जिम्मेदारी पैकफेड को गई है।

शहर में बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई भी स्थान नहीं है। कंपनीबाग स्थित पार्क को छोड़ दिया जाए तो शहर के सभी पार्क बदहाल हैं। बच्चों के मनोरंजन की सुविधा तो दूर बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। पार्क कूड़ा-कचरा से पटे हैं। चहारदीवारी टूटी पड़ी है। इतना ही शहर में स्वीमिंग पुल व वाटर पार्क जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों की जिद पर परिजनों को बड़े महानगरों की डगर थामनी पड़ती है। इसके लिए शहरी प्रयागराज या फिर लखनऊ जाते हैं। इससे अभिभावकों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। अब जल्द ही बच्चों को राहत मिलने जा रही है। शहरियों को स्वीमिंग पुल की सौगात मिलने जा रही है। स्वीमिंग पुल की सुविधाएं बड़े महानगरों की तर्ज पर होंगी। बच्चों को दो शिफ्ट में स्वीमिंग पुल का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। दरअसल, मई में आयोजित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान स्वीमिंग पुल के निर्माण पर योजना बनाई गई थी। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पैकफेड को दी गई थी। तीन सदस्यीय कमेटी ने डीपीआर तैयार कर कार्यदायी संस्था को सौंप दिया है। बजट स्वीकृ़त होते ही निर्माण का शुरू हो जाएगा। ईओ नगरपालिका मुदित सिंह ने बताया कि स्वीमिंग पुल के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार हो गया है। इसके आगे की कागजी प्रक्रि या शुरू है। बजट स्वीकृत होने पर स्वीमिंग पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed