फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Swami Rambhadracharya said: We will take PoK, India is the fifth largest economy in the world

स्वामी रामभद्राचार्य बोले : हम पीओके लेकर रहेंगे, भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Sun, 20 Oct 2024 12:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पृथ्वीगंज (प्रतापगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पृथ्वीगंज (प्रतापगढ़) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

रामपुर खागल में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने राधे-राधे, गोविंद राधे...भजन से कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने करपात्री महाराज से मिलन, पूतना वध, अश्वथामा-दुर्योधन संवाद प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर लेकर रहेंगे।

विज्ञापन
Swami Rambhadracharya said: We will take PoK, India is the fifth largest economy in the world
स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर खागल में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने राधे-राधे, गोविंद राधे...भजन से कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने करपात्री महाराज से मिलन, पूतना वध, अश्वथामा-दुर्योधन संवाद प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर लेकर रहेंगे।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से छह बजे तक कथा का रसपान भक्तों ने किया। रामपुर खागल भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्वामी रामभद्राचार्य ने पूतना प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। बताया कि पूतना भगवान कृष्ण को मारना नहीं चाहती थी। बल्कि उनके चरण में स्थान चाहती थी। भगवान के लिए वो साध्वी थी और लोगों के लिए दुष्टा थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अश्वथामा व दुर्योधन संवाद का की कथा सुनाई। बताया कि युद्ध जीतने के बाद पांडव-कृष्ण के साथ चले गए। अश्वथामा ने शिविर में पांच लोगों को सोते देखा तो सोचा यही पांडव हैं और उनका वध कर दिया। ये पांचों द्रौपदी के पुत्र थे। कथा सुनने के लिए हजारों भक्त स्थल पर मौजदू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम विरोधियों को प्रतापगढ़ और अयोध्या के लोगों ने दिया वोट

कथा के पहले मंच से स्वामी रामभद्राचार्य ने करपात्री महाराज का जिक्र किया। बताया कि उनका आशीर्वाद मुझे मिला। कहा, विश्व के पटल हमने रामत्व को लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़, जौनपुर व अयोध्या में राम विरोधियों को वोट दिया गया है। कहा कि भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन पर झूमे भक्त

रामपुर खागल में दूसरे दिन की कथा समापन के बाद सांस्कृतिक संध्या में गायक कन्हैया मित्तल ने जो राम का लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे। पहले दिन गायिका दिव्या दुबे ने भजन संध्या में प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया था।

कथा में पहुंचे जनप्रतिनिधि

रामपुर खागल में कथा स्थल पर हरदोई विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चित्रकूट आनंद शुक्ल, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन इलाहाबाद अध्यक्ष राधाकांत ओझा, चेयरमैन राजापुर संजीव मिश्रा, अजय शर्मा, विवेक उपाध्याय, मनोज तिवारी आदि पहुंचे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed