फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   swach bharat abhiyaan

शौचालय के लिए पात्रों को मिलेंगे 12 हजार रुपए

Fri, 12 Dec 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
swach bharat abhiyaan
स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण की रकम जल्द ही पात्रों के खाते में पहुंचेगी। पात्रों को 12 हजार रुपये मिलेगा। सबसे पहले बजट लोहिया समग्र गांव के पात्रों को मिलेगा। ग्राम पंचायतों में पैसा जाने के करीब 15 दिन बाद निर्माण कार्य की जांच होगी। जिन पात्रों के शौचालय का निर्माण शुरू नहीं रहेगा उनसे अधिकारी कारण पूछेंगे। सही वजह न बता पाने वाले लाभार्थी की मंशा को संदिग्ध मानते हुए उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक शौचालय पर 10 हजार रुपए की लागत निर्धारित थी। इसमें 900 रुपये लाभार्थी अंश और 4600 रुपये पात्र को मनरेगा से दिया जाता रहा है। बाकी पैसे का बजट सरकार अलग से देती थी। स्वच्ता अभियान के तहत शौचालयों की लागत का सरकार ने ब्योरा मंगाया। अधिकारियों की मानें तो निर्माण खर्च का जो पैसा आंका गया उसके मुताबिक 10 हजार रुपये इस महंगाई में कम था। यह देखते हुए केंद्र सरकार ने शौचालय निर्माण का पैसा बढ़ा कर 12 हजार रुपये निर्धारित किया। निर्देश दिया गया कि बढ़ी हुई दर से सबसे पहले 37 लोहिया समग्र गांव ग्राम पात्रों को लाभ दिया जाय। बता दें कि जिले के इन समग्र गांवों में कुल पांच हजार 465 पात्रों की सूची तैयार है। इन पात्रों को शौचालय का पैसा देने के लिए जिला पंचायत राज विभाग को करीब चार करोड़ 4 लाख रुपए का बजट शासन से मिला है। पात्रों के हिसाब से विभाग ग्रामपंचायतवार पैसे का बंटवारा कर चुका है। बहुत जल्द उन ग्राम पंचायतों में शौचालय का पैसा भेजने का काम शुरू होगा। पैसा पात्रों के खाते में जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि पात्रों के खाते में पैसा जाने के 15 दिन बाद निर्माण की जांच होगी। इस बीच जो जिनके शौचालय का निर्माण शुरू नहीं रहेगा उस पात्र को काम चालू न होने की वजह बतानी पड़ेगी। सही कारण न बता पाने वाले लाभार्थियों की मंशा संदिग्ध मानते हुए उस पर कार्रवाई कर दी जाएगी। यदि इस बीच किसी तरह की दिक्कत आने पर कोई लाभार्थी शिकायत अधिकारियों से कर देगा तो उसे जवाब नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन



सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने एक नई व्यवस्था लागू की है। कहा है कि शौचालय निर्माण पूरा होने के बाद पात्र खुद सूचना विभाग को देंगे। ताकि उसकी समय से जांच की जा सके। जो लाभार्थी ऐसा नहीं करेगा अपूर्ण या शौचालय न बनने की दशा में उस पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed