फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suspicion of making bullet mark by wounding with screwdriver

Pratapgarh News: पेचकस से घाव कर गोली का निशान बनाने की आशंका

Fri, 28 Jul 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of making bullet mark by wounding with screwdriver
दांदूपुर पड़ान गांव में रहने वाली माबिया ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर नामजद लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार बुधवार की देर शाम उसका पति इश्तियाक साहबगंज बाजार से दवा लेकर घर लौट रहा था। अपने घर के सामने पहुंचा तो वहां पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी अजहर, रईस. युनुस, शकील, उस्मान व पांच अज्ञात लोगों ने पीड़िता के पति को रोक लिया।
विज्ञापन

रंजिश की वजह से मारपीट कर आरोपियों ने फायर किया लेकिन इश्तियाक बच गया। घायल का उपचार लालगंज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जांच में जुटे लीलापुर के प्रभारी एसओ राधेबाबू ने बताया कि दरवाजे पर मुर्गा जाने की बात पर मारपीट की बात सामने आई है। गांव के कई लोगों ने बताया कि मुकदमे में फंसाने के लिए पेचकस से गोली के घाव का निशान बनाया गया। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed