{"_id":"5f0f595b8ebc3e63b86dba9c","slug":"suspected-old-corona-killed-three-more-people-infected-pratapgarh-news-ald2811184151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध वृद्ध की मौत, दो और नए लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध वृद्ध की मौत, दो और नए लोग संक्रमित
विज्ञापन
Suspected old corona killed, three more people infected
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संदिग्ध एक वृद्ध की बुधवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वृद्ध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। उधर, जिले में तीन और कोरोना के मरीज मिले हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 154 हो गई है।
जेठवारा का एक 65 वर्षीय वृद्ध पत्नी के साथ मुंबई में रहता था। उसकी पत्नी काफी दिनों पहले गांव चली आई थी। एक जुलाई को वृद्ध घर आया। उसे खांसी और बुखार की शिकायत थी। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।
उसने परिवार के सदस्यों के साथ 11 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणपुर में कोरोना की सचल टीम से मिलकर जांच के लिए अपना सैंपल दिया। मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर घर चले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणपुर में तैनात डॉक्टर रजनीश राज ने बताया कि पीड़ित को कुछ दिक्कत थी, लेकिन कोरोना जैसे लक्षण नहीं प्रतीत हो रहे थे। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
उधर, जिले में तीन नए संक्रमित मिले हैं। शहर के सदर बाजार का रहने वाला एक व्यापारी दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे एलवन अस्पताल लालगंज में भर्ती करवा दिया है। उधर, सांगीपुर क्षेत्र के पूरेमना रेहुआ लालगंज का एक युवक दिल्ली से तबीयत खराब होने पर सप्ताह भर पहले घर आया था।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रायबरेली जिला अस्पताल ले गए। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। रायबरेली के डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। अमरगढ़ का एक 27 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे लालगंज एलवन अस्पताल भेज दिया गया। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 154 पहुंच गई है। इनमें 115 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैँ। मौजूदा समय में 27 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें जिला अस्पताल में एक, लालगंज में 16, प्रयागराज में सात लखनऊ में चार व अयोध्या में एक मरीज भर्ती है।
जीप से छह लोग मरीज को लेकर गए थे रायबरेली
कोरोना संक्रमित को गांव के छह लोग जीप पर लादकर रायबरेली लेकर गए थे। वहां उसे भर्ती कराकर लौट आए थे। उसके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी होने के बाद गांव के लोगों में खलबली मच गई। गुरुवार को सभी का सैंपल लिया जाएगा।
कोरोना से जंग जीत गए कैबिनेट मंत्री संग परिवार के सदस्य
महामारी कोरोना से कैबिनेट मंत्री मोती सिंह सिंह समेत उनके परिवार के सदस्य जंग जीत गए हैं। कैबिनेट मंत्री व उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। दो दिनों बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।
पट्टी विधानसभा के विधायक कैबिनेट मंत्री मोती सिंह 14 दिनों पूर्व कोरोना संक्रमित हो गए थे। जांच के बाद पता चला कि उनकी पत्नी व बहू के साथ पौत्र भी संक्रमित हैं। सभी को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पर पहुंचकर सैंपल लेकर जांच की तो पता चला कि मंत्री के भाई की बहू व दो पौत्र भी संक्रमित हैं। सीएमओ ने तीनों लोगों को जिला अस्पताल के एलटू अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। मंगलवार को मंत्री के भाई की बहू व बड़े पौत्र की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। वहीं लखनऊ में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
भाजपा नेता समेत तीन सौ लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा
भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता का भी सैंपल लिया गया। अब तक जिले के 10638 लोगों का स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेकर जांच के लिए भेज चुका है। इनमें से 9357 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है।
अब तक 153 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 1281 लोगों की अभी रिपोर्ट नहीं आ पाई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भाजपा कार्यालय पहुंची। भाजपा के कार्यकर्ताओं समेत जिले के कुल तीन सौ लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। वहीं मंगलवार को सदर विधायक के आवास पर हुए सैंपल की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।