फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Surprising inspection of CHC, PHC, DM withheld salary of three

डीएम ने सीएचसी, पीएचसी का किया औचक निरीक्षण, तीन का वेतन रोका

Wed, 27 Nov 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Surprising inspection of CHC, PHC, DM withheld salary of three
डीएम मार्कण्डेय शाही के औचक निरीक्षण का दौर जारी है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा के निरीक्षण में अस्पताल की टूटी फर्श और शौचालय में गंदगी, कमरों में कूड़े का ढेर देखकर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए फार्मासिस्ट संतोष कुमार यादव, वाशरमैन आशा पाल और वार्ड ब्वाय पंकज मिश्रा के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल में 112 बच्चों के पंजीकृत होने और 27 के उपस्थित होने पर सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। बिना अवकाश के गायब रहने वाले हेडमास्टर को निलंबित करने को कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अवर अभियंता स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायआनादेव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजराही के निरीक्षण में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने, आपरेशन थियेटर रूम के अंदर दीवारों के चारों तरफ गंदगी होने, खिड़कियां टूटी होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी नागेश्वर को फटकार लगाई।

डीएम ने एक सप्ताह के भीतर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने को कहा है। प्राथमिक विद्यालय पूरेनेवाजी के औचक निरीक्षण में पंजीकृत 114 छात्रों में से 27 छात्र उपस्थित मिलने पर सुनील कुमार यादव सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र गायत्री पांडेय के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। प्रधानाध्यापक महेश्वर शुक्ला के बगैर अवकाश गायब रहने पर बीएसए से निलंबित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed