{"_id":"665789a03604ea0e05052c74","slug":"supreme-court-advocate-ap-singh-will-defend-rajesh-singh-murder-case-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-117885-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: राजेश सिंह हत्याकांड की पैरवी करेंगे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: राजेश सिंह हत्याकांड की पैरवी करेंगे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह
विज्ञापन
दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड व पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का मुकदमा लड़ने वाले सुप्रीम कोर्ट के जानेमाने अधिवक्ता एपी सिंह वर्ष 2016 में बाघराय थाना क्षेत्र के कमासिन में राजेश सिंह हत्याकांड से जुड़े मुकदमे की पैरवी करेंगे। जल्द ही वह प्रतापगढ़ न्यायालय आकर मामले को देखेंगे।
बाघराय थाना क्षेत्र के तिवारी महमदपुर गांव निवासी पूनम सिंह प्रधान हैं। उनके पति राजेश सिंह का पैतृक घर कोड़राजीत में है। राजेश सिंह अक्सर अपने प्रयागराज स्थित घर पर रहते थे। 11 दिसंबर 2016 को वह तिवारी महमदपुर में राजमणि के घर निमंत्रण में शामिल होकर स्काॅर्पियो से सोनू सिंह, प्राइवेट गनर धीरज सिंह घर के लिए निकले। कमासिन बाजार में उनकी गाड़ी को 10-12 हथियारबंद लोगों ने घेर लिया और एक के बाद एक 10 बम फेंके। गाड़ी अनियंत्रित होकर रजनू तिवारी की छप्परनुमा दुकान में घुस गई। गाड़ी पर चारों तरफ से गोलियां बरसाई गईं। करीब तीस राउंड फायरिंग की गई थी। गोली लगने से चालक सोनू सिंह, राजेश सिंह और धीरज घायल हो गए। थोड़ी देर बाद हमलावरों ने राजेश सिंह व धीरज सिंह को नीचे उतार लिया। इसके बाद उन्हें फिर गोली मारी। इससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर ड्राइवर सोनू गाड़ी लेकर भागने लगा। बदमाशों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह चकवढ़ गांव में घुस गया। बाद में एसटीएफ ने प्रधान के पति राजेश सिंह की लूटी गई विदेशी पिस्टल के साथ हत्याकांड के आरोपी पंकज पांडेय को पकड़ लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर 17 नामजद लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुछ आरोपियों को पुलिस व एसटीएफ ने पकड़कर जेल भेजा। कुछ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
हत्याकांड को सात साल से अधिक हो गए। अब मृतक राजेश सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने बेटे हर्षवर्धन सिंह के साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह से मुलाकात कर मदद मांगी है। वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह मुकदमा जरूर लड़ेंगे। जल्द ही वह प्रतापगढ़ कोर्ट आएंगे।