फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Supporter's candidate shot dead in Pratapgarh against defeat

प्रतापगढ़ में हार की खुन्नस में जीते प्रत्याशी के समर्थक को मारी गोली 

Sun, 02 May 2021 11:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Supporter's candidate shot dead in Pratapgarh against defeat
गोली मारी
पंचायत चुनाव में मिली हार से खार खाए प्रत्याशी ने जीते प्रत्याशी के समर्थक को दौड़ाकर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र गौसपुर गांव निवासी विष्णु तिवारी उर्फ सोनू रविवार को मतगणना के बाद प्रधान निर्वाचित हुए। गांव के पूर्व प्रधान दिनेश मिश्र को हार का सामना करना पड़ा। रविवार की देर शाम गांव के ही भाजपा नेता वंशबहादुर सिंह के घर पर आयोजित तिलकोत्सव में साथियों को लेकर नवनिर्वाचित प्रधान पहुंचे थे। इस बीच हारे प्रत्याशी दिनेश मिश्र भी समर्थको के साथ वहां पहुंचे। वहां चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, हार की खुन्नस में दिनेश, समर्थकों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच नवनिर्वाचित प्रधान विष्णु तिवारी के समर्थक बैंक कर्मचारी विनय सिंह (30) को दौड़ाकर गोली मार दी गई। गोली चलने से हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर भागने लगे। घायल विनय को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखकर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थित सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed