{"_id":"57cf02544f1c1bb030319044","slug":"supply-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्ताव मिलने के बाद भी दुकान न खुलवाने पर आपूर्ति निरीक्षक सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्ताव मिलने के बाद भी दुकान न खुलवाने पर आपूर्ति निरीक्षक सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस के दौरान मंगलवार को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में आपूर्ति निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया। शिकायत मिली थी कि ब्रह्मौली गांव में कोटे की दुकान का प्रस्ताव होने के बाद भी दुकान नहीं खुलवाई गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कई अन्य कर्मियों को भी चेतावनी दी।
तहसील दिवस में लोगों की भारी भीड़ रही। गर्मी में बेहाल लोग लाइन में लगकर रजिस्ट्रेशन कराते रहे। इस दौरान कई बार हंगामा भी हुआ। इसी दौरान जिलाधिकारी को शिकायत मिली कि कालाकांकर के ब्रह्मौली गांव में प्रस्ताव होने के महीनों बाद भी आपूर्ति निरीक्षक संतोष सोनकर ने कोटे की दुकान नहीं खुलवाई। जवाब तलब करने पर आपूर्ति निरीक्षक इसका माकूल जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। इसके अलावा कमिश्नर के गोद लिए गांव से शिकायत आई कि एक विधवा महिला की जमीन पर पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व टीम बनाकर इसका निस्तारण करने का आदेश दिया। तहसील दिवस में कुछ 475 शिकायतें आईं। इनमें से 15 निस्तारित की गईं। बाकी को संबंधित विभागों में भेज दिया गया। इस दौरान एसपी, सीडीओ, एसडीएम, डीएफओ सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।