{"_id":"64b2c598e59318c4fd0c4576","slug":"superstition-nandi-maharaj-kept-drinking-milk-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-1672-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास: दूध पीते रहे नंदी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास: दूध पीते रहे नंदी महाराज
Sat, 15 Jul 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 15 Jul 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
आस्था कहें या अंधविश्वास, दूध पी रहे है नंदी महाराज
फोटो 24
संवाद न्यूज एजेंसी
ढकवा बाज़ार । आसपुर देवसरा के सैलखा गांव में शनिवार को उस वक्त महिलाएं दूध से भरी कटोरी और चम्मच लेकर दौड़ पड़ीं, जब अफवाह फैली कि नंदी महाराज दूध पी रहे हैं। इस वैज्ञानिक युग में अंधविश्वास की वजह से लोग दिन भर दौड़ते भागते रहे। लोग चर्चा करते रहे कि सावन के महीने में शनि प्रदोष के दिन यह बाबा भोलेनाथ का चमत्कार है। तभी नंदी दूध पी रहे हैं।
सैलखा गांव की इंदू श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार दोपहर मिर्जापुर में रहने वाली बहू ने फोन कर बताया कि सभी शिवालयों में स्थापित नंदी महाराज की प्रतिमा दूध पी रहे हैं। उत्सुकता वश इंदू भी एक चम्मच दूध लेकर नंदी महाराज की प्रतिमा के पास पहुंचीं। दूध से भरे चम्मच को नंदी के मुंह पर लगाया। उनका दावा है कि देखते ही देखते दूध से भरा चम्मच खाली हो गया। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी जैसे ही गांव की दूसरी महिलाओं को हुई तो वहां भीड़ लग गई। दिन भर महिलाएं अंधविश्वास के कारण घर से नंदी महाराज को दूध पिलाने के लिए पहुंचती रहीं।