फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Superintendent of Police suspended three policemen

पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Sun, 26 Jul 2020 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police suspended three policemen
पुलिस अधीक्षक ने एक दीवान व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बाघराय थाने का सघन निरीक्षण किया। वह एडिशन एसपी के साथ थाने पर देर शाम पहुंचे थे।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक सिंह एडिशनल एसपी दिनेश द्विवेदी के साथ बाघराय थाने पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ दीवान उमाशंकर यादव ने हड़बड़ाहट में उल्टी टोपी पहन ली। इससे नाराज होकर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। इसी दौरान हंड्रेड डायल के दो सिपाही प्रमोद सिंह यादव व अनूप कुमार यादव सिविल ड्रेस में थे। पुलिस अधीक्षक को देखते ही वह भागने लगे। वह अपनी बैरक में घुस गए। पुलिस अधीक्षक उनकी बैरक तक गए और उनसे भागने का कारण पूछा। जवाब न दे पाने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने की बात कही। उनके थाने में निरीक्षण के दौरान हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कोटेदारों ने पूर्ति निरीक्षक पर ही लगाया धन उगाही का आरोप
विकासखंड कालाकांकर के कोटेदारों ने पूर्ति निरीक्षक पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। दर्जनों की संख्या में कोटेदारों ने एफसीआई गोदाम पर पहुंचकर खाद्य सामाग्री न उठाने की बात कही। इसके साथ ही आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदोरों का आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी आए दिन बिना शिकायत के ही परेशान करते रहते हैं। दुकानदारों से 25 से 50 हजार तक की धनराशि मांगते हैं। ना देने पर एफआईआर कराने की धमकी देते हैं। उनकी इसी कार्यशैली को लेकर आलापुर गोदाम एफसीआई पर एकत्रित कोटेदारों ने धरना देते हुए खाद्य सामाग्री ना उठाने की बात कही। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए पूर्ति निरीक्षक कालाकांकर को हटाए जाने की मांग की है। पूर्ति निरीक्षक के हटाने के बाद ही समस्त उचित दर विक्रेता खाद्यान्न का उठान कर वितरण करेंगे। इस बारे में पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। इससे उसके घर में चीखपुकार मच गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परसई गांव की रहने वाली मंजू तिवारी (40) पत्नी राजेश तिवारी शनिवार को घर में पंखा लगा रही थी। अचानक पंखे में करंट आ जाने से वह झुलस गई। आसपास के लोग उसे जब तक अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। मंजू के एक लड़की व एक लड़का है। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मची है।
खेलकूद के विवाद में जमकर मारपीट
थाना क्षेत्र के चकवड़ गांव में विकास गौतम पुत्र संतोष व ननकऊ पुत्र कमासीदीन गांव में ही खेल रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच गांव के ही कृष्णा गौतम आदि लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर पुष्पा पुत्र राधेश्याम, विकास पुत्र संतोष, आकाश पुत्र संतोष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी का इलाज सीएचसी बाघराय में चल रहा है। राधेश्याम ने गांव के ही कृष्णा गौतम, नेहरू गौतम, फोटो गौतम, किसान गौतम के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने से मचा हड़कंप
बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार की एक 28 वर्षीय महिला व कोर्रही गांव निवासी 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पजिटिव आई है। बिहार बाजार की महिला अपने बेटे के साथ एक सप्ताह पहले अहमदाबाद शहर से कोर्रही गांव आई थी। उसने अपनी जांच सीएचसी बाघराय में कराई थी। दूसरी महिला ने भी बाघराय सीएचसी में ही जांच कराई थी। शनिवार को दोनों को कोविड अस्पताल भेजा गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. शबीब हैदर का कहना है कि दोनों गांवों को देर शाम तक सील किया
कुंडा कस्बे में दिनभर हुआ सैनिटाइजेशन
कुंडा कस्बे के शिवपुरम मोहल्ले में रहने वाली एक महिला कोरोना पाजिटिव मिली थी। इसके चलते शनिवार को पुलिस ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मोहल्ले में दवाओं के छिड़काव के साथ ही सैनिटाजेशन भी कराया। इसके साथ ही जिले की स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर 15 लोगों का सैंपल लिया।
लंबी कूद में आकाश ने लगाई लंबी छलांग
नागपंचमी पर जगह-जगह खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान युवाओं ने इसमें उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अव्वल आने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया।

विकास खंड कुंडा के डीहा गांव में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता घंटों चलती रही। फाइनल मुकाबले में आकाश यादव प्रथम, राजू यादव दूसरे व संतू सरोज तीसरे स्थान पर रहे। ग्राम प्रधान ध्यानी सिंह ने प्रथम स्थान पर रहने वाले आकाश को साइकिल और अन्य को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इसी तरह से मानिकपुर के संतकुटी कैलाश आश्रम में दंगल प्रतियोगिता चलती रही। प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही। इसी तरह से कालाकांकर के जाजूपुर में लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें अरविंद कुमार पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर छेदीलाल व तीसरे नंबर पर राजन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed