फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sunshine increases heat, mercury crosses 41

तल्ख धूप से तमतमा उठा वातावरण, पारा 41 के पार

Mon, 18 May 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sunshine increases heat, mercury crosses 41
temperature
आधा मई माह बीतने के बाद अब गर्मी तल्ख तेवर दिखाने लगी है। वातावरण झुलसने लगा है। तापमान में तेजी से उछाल आया है। सोमवार को धूप तल्ख होने लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे, मगर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं की सक्रियता से मौसम तल्ख हुआ है। गर्मी और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल महीने में हल्की ठंड का अहसास होता रहा। दिन में धूप का असर कम होने के साथ ही रात में गुलाबी ठंड महसूस की जाती रही। अब आधा मई बीतने के बाद गर्मी ने रफ्तार पकड़ी है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। धूप अब असर दिखाने लगी है। सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकलने पर धूप की किरणें शरीर में चुभ रही थीं। दोपहर में धूप की तपिश के बीच गर्मी का आलम यह था कि घरों में फर्राटा भर रहे पंखे व कूलर गर्म हवा उगल रहे थे। न घर में सुकून था और न ही बाहर। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, पल्टन बाजार, भगवाचुंगी सहित भीड़भाड़ वाले चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।

यही हाल गांवों का भी रहा। रानीगंज, लालगंज, पट्टी, कुंडा व सदर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लोग घरों में दुबके रहे। शाम होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ हवाओं की सक्रियता से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed