फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sun shivering with cold, people shivering due to melting

ठंड से कांपी धूप, गलन से ठिठुरते रहे लोग

Sun, 16 Jan 2022 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sun shivering with cold, people shivering due to melting
रविवार को सुबह पड़ा रहा घना कोहरा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रविवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं और हल्के कोहरे के बीच धूप भी कांपती नजर आई। सीजन में पहली बार लोगों को शीतलहर का एहसास हुआ। दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। शाम को पांच बजते ही शीतलहर का असर तेज हो गया। लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। धुंध और बर्फीली हवाओं का सितम दिनभर जारी रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप खिली, मगर गलन इतनी अधिक थी कि धूप का असर नहीं हो रहा था। जैकेट व स्वेटर सहित ऊनी कपड़े से बदन ढकने के बाद भी लोग कड़ाके की ठंड से कांपते रहे। न्यूनतम तापमान 5.5 पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड का असर बढ़ गया। दोपहर में धूप खिल गई, मगर ठंड से राहत नहीं मिली। हालांकि शहर में चहल-पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, पल्टन बाजार में भीड़भाड़ रही। शाम होते ही शीतलहर का कहर शुरू हो गया। बाजारों में शाम सात बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज सिंह मीना ने बताया कि ठंड अभी और बढ़ेगी। पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं से ठंड में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed