फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suhagins worshiped Vatavriksha, asked for a vow

सुहागिनों ने वटवृक्ष का किया पूजन, मांगी मन्नत

Sat, 23 May 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Suhagins worshiped Vatavriksha, asked for a vow
pratapgarh - फोटो : pratagarh
प्रतापगढ़। वट सावित्री व्रत पर शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक सुहागिन महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच वट वृक्ष का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मौसमी फल, पकवान, मिठाई आदि अर्पित कर कच्चे सूत से वट वृक्ष की परिक्रमा कर सुहाग की सलामती के लिए मन्नत मांगी। शहर से लेकर गांव तक भक्ति और आस्था की बयार बही। 
विज्ञापन


वट सावित्री व्रत पति की सलामती के लिए महिलाएं रखती हैं। शुक्रवार को महिलाएं भोर में उठकर पूजन की तैयारी में जुट गईं। स्नान, ध्यान करने के बाद महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद व्रत का संकल्प लिया। दोपहर में निर्धारित मुर्हूत में पूजन की थाल सजाकर महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग के बीच पूजन के लिए वट वृक्ष के लिए पास पहुंचीं।
विज्ञापन


शहर के दहिलामऊ, बेल्हा देवी, शिवजीपुरम् आदि स्थानों पर महिलाओं ने वट वृक्ष का विधि-विधान से पूजन किया। धूप- दीप, मौसमी फल व पकवान आदि अर्पित कर कच्चे सूत से परिक्रमा की। इसके बाद पारंपरिक गीत का भी गायन किया। शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा। ज्योतिषाचार्य आलोक मिश्र ने बताया कि वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में आपार आस्था होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed