{"_id":"5989ff744f1c1b896c8b494c","slug":"such-farmers-will-also-get-karjmafi-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नहीं होने पर भी माफ होगा कर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नहीं होने पर भी माफ होगा कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जमाफी के दायरे में आने वाले उन किसानों के लिए राहत भरी खबर है जिनके पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है। शासन ने आधार वाले किसानों का ही कर्जा माफ करने का फैसला लिया था, मगर अब इसमें बदलाव किया गया है। अब उन किसानों का भी कर्ज माफ होगा, जिनके पास आधारकार्ड नहीं है। ऐेसे किसानों को तीसरे चरण में शामिल किया जाएगा। शासन के इस फैसले से हजारों किसानों ने राहत की सांस ली है।
योगी सरकार ने किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देने के लिए अफसरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शीर्ष अधिकारी कर्जमाफी की समीक्षा प्रतिदिन कर रहे हैं। किसानों को योगी सरकार ने एक और राहत दी है। ऐसे किसानों का भी कर्ज माफ करने का रास्ता साफ हो गया है, जिनके पास आधार नहीं है। मगर ऐेसे किसानों को तीसरे और अंतिम चरण में शामिल किया जाएगा। जिनके पास आधार नहीं है, उनके अभिलेखों का सत्यापन बैंक कर्मी और राजस्व विभाग की टीम एक साथ करेगी। मानक पर खरे उतरने वाले किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।पहले चरण में शामिल किसानों को अगस्त, दूसरे चरण में शामिल किसानों को सितंबर और तीसरे और अंतिम चरण में शामिल किसानों को अक्तूबर में ऋणमाफी का प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। पहले चरण में शामिल किसानों के सत्यापन की कार्रवाई इस समय चल रही है, दस अगस्त तक सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है।