फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students taking admission in the annual system will also have to give semester examination

प्रतापगढ़ : वार्षिक प्रणाली में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी देनी होगी सेमेस्टर परीक्षा

Sat, 27 Aug 2022 12:56 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 12:56 AM IST
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2022 से स्नातक पाठ्यक्रम में सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी है। तीन वर्ष में छह सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में वार्षिक प्रणाली के तहत दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी सत्र 2022 से सेमेस्टर प्रणाली अनिवार्य कर दी है।

विज्ञापन
Students taking admission in the annual system will also have to give semester examination
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शैक्षिक सत्र 2021-22 में वार्षिक प्रणाली में दाखिला लेने वाले राज्य विश्वविद्यालय के स्नातक के छात्र-छात्राओं को भी अब सेमेस्टर परीक्षाएं देनी होंगी। इस बार इन छात्र-छात्राओं का तृतीय सेमेस्टर में दाखिला लिया जाएगा। सतत आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया भी इन पर लागू होगी।

विज्ञापन



प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2022 से स्नातक पाठ्यक्रम में सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी है। तीन वर्ष में छह सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में वार्षिक प्रणाली के तहत दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी सत्र 2022 से सेमेस्टर प्रणाली अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन



इन छात्र-छात्राओं को सेमेस्टरों प्रणाली के तहत हर छह माह पर परीक्षा देनी होगी। अभी तक इन छात्र-छात्राओं ने एक वर्ष पढ़ाई पूरी कर परीक्षा दी थी। इसलिए इन्हें सीधे तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के प्राप्तांकों को ग्रेडिंग के रूप में दिया जाएगा। परीक्षा में अति लघु उत्तरीय तीन प्रश्नों के 50-50 शब्द में उत्तर देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लघु उत्तरीय चार प्रश्नों के उत्तर 200-200 शब्दों में देना होगा। दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। जिनके उत्तर 500-500 शब्दों में देने होंगे। लिखित परीक्षा के सभी प्रश्नों के उत्तर 2000 शब्दों में देने होंगे। सभी प्रश्नों के अंकों को ग्रेडिंग के रूप में दर्ज किया जाएगा।


तैयार नहीं हुआ पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भले ही सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी है, लेकिन अभी तक पाठ्यक्रम तैयार नहीं किया गया है। कॉलेजों में 11 अगस्त से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन पाठ्यक्रम उपलब्ध न होने से शिक्षकों के सामने पठन-पाठन की समस्या आ रही है।



वार्षिक प्रणाली में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा। बहुत जल्द सभी सेमेस्टर के पाठ्यक्रम उपलब्ध करा दिए जाएंगे। -दीप्ति मिश्रा, उपकुलसचिव, राज्य विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed