Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students practiced on test paper and learned how to fill OMR sheet.

Pratapgarh News: टेस्ट पेपर पर विद्यार्थियों ने किया अभ्यास, सीखा ओएमआर शीट भरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students practiced on test paper and learned how to fill OMR sheet.
परख परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने शनिवार को ओएमआर शीट भरना और टेस्ट पेपर के प्रश्नों का उत्तर भरना सीखा। सुबह 10 से 12 बजे तक विद्यालयों में छात्रों को परीक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुक्रमांक, नाम एवं ओएमआर शीट पर गोलों को भरना सिखाया। साथ ही विद्यार्थियों ने टेस्ट पेपर को भी हल किया। ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

जिले में 125 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह और नौवीं के विद्यार्थियों के लिए परख परीक्षा चार दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें माध्यमिक के 61 एवं बेसिक के 64 विद्यालय शामिल हैं। निपुण परीक्षा में भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय में छात्र-छात्राओं की दक्षता परखी जाएगी।
विज्ञापन

डीसी समग्र शिक्षा माध्यमिक रंजन कुमार ने बताया कि परख परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय से कक्षा छह और नौवीं के 30-30 विद्यार्थी शामिल होंगे। शनिवार को परख परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों ने टेस्ट पेपर को हल किया। साथ ही ओएमआर शीट भी भरना सीखा। डीआईओएस, एडीआईओएस, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही छात्रों को परीक्षा के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed