{"_id":"5f246f508ebc3e9fef426a30","slug":"strict-management-of-security-on-bakrid-ban-on-mass-sacrifice-pratapgarh-news-ald282486111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, सामूहिक कुर्बानी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, सामूहिक कुर्बानी पर रोक
विज्ञापन
ाक डाउन के दौरान जेलरोड पर फोर्स के साथ पैदल मार्च करते सीओ अभय पांडेय।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में शनिवार को कड़ी सुुरक्षा के बीच ईद उल अजहा मनाया जाएगा। संवेदनशील 178 स्थानों पर पुलिस की नजर रहेगी। कोई बवाल न हो इसके लिए सभी थानेदार लगातार गश्त पर रहेंगे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने शहर और ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च किया। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सामूहिक कुर्बानी पर रोक लगाई गई है।
ईद उल अजहा शनिवार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हैं। खुफिया विभाग भी अलर्ट है। शुक्रवार दोपहर में सीओ सिटी अभय पांडेय की अगुवाई में नए सिपाहियों ने शहर में पैदल मार्च किया। चौक घंटाघर से सिप्तैन रोड, कपूर चौराहा, तेलिया तिराहा, बेगमवार्ड, श्रीराम तिराहा और पुलिस बल कटरामेदनीगंज कसाई टोला पहुंचा।
भ्रमण के दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जाती रही। सभी से भीड़ न लगाने का अनुरोध किया गया। पुलिस ने ईद शांतिपूर्वक मनाते हुए जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकलने की अपील की। पुलिस ने चेताया कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। मार्च के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार ने बताया कि बकरीद पर सभी थानेदारों को लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। शासन की गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए कहा गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाके में पर निगाह रखने के लिए अतिरक्ति फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा रानीगंज, कंधई, कुंडा, जेठवारा, कोहड़ौर समेत अन्य थानों की पुलिस पैदल गश्त कर लोगों को बकरीद का पर्व शांति के साथ मनाने के लिए कहती रही।
विज्ञापन
मंडलायुक्त के आने से पहले हटाया गया अतिक्रमण
शहर के अंबेडकर चौराहा, एनआईसी के करीब फल, चाय, जूस , राखी की दुकानें सज गई थीं। शनिवार को मंडलायुक्त आर रमेश के आगमन को देखते हुए सिविल लाइन चौकी के पुलिसकर्मी सक्रिय नजर आए। आंबेडकर चौराहे के आसपास अतिक्रमण करने वाली दुकानों को हटाने के लिए पुलिसकर्मी भागदौड़ करते रहे। कमिश्नर के आने पहले पूरा चौराहा खाली करा दिया गया। बकरीद व रक्षाबंधन के पर्व की तैयारी में ग्राहकों का इंतजार कर रहे दुकानदार अपनी दुकान समेटकर भागते नजर आए।
चोर दबोचा, पीटकर किया पुलिस के हवाले
घर में घुसे चोर को लोगों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर निवासी मोहिदउद्दीन के परिवार के सदस्य गुरुवार की रात कमरे में सो रहे थे। आधी रात को एक चोर छत से भीतर घुस गया। आहट पाकर घर के लोग जाग गए। मौका पाते ही लोगों ने चोर को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसका हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान गांव के ही हरीश वर्मा के रूप में हुई है। वह पिछले साल भी चोरी में पकड़ा जा चुका है। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश में सिपाहियों को लगाया गया है।