फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Strengthen national unity Unity Festival - Pramod

कौमी एकता को मजबूत बनाता है एकता महोत्सव - प्रमोद

Tue, 17 Feb 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Strengthen national unity Unity Festival - Pramod
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि एकता महोत्सव का उद्देश्य लोगों में कौमी एकता की भावना को मजबूती से पिरोए जाने का है। मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में आयोजित सद्भावना सभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारी सीमांए अजेय रहें और अखंडता अक्षुण रहे इसी उद्देश्य के साथ बाबा के धाम पर इस प्रकार के कौमी महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि घुइसरनाथ धाम में जारी विकास इसे देश के पर्यटन मानचित्र पर मजबूत स्थान प्रदान करेगा। उन्होने लोगों से विकास व तरक्की के लिए अमन व शांति के वातावरण को मजबूती दिए जाने का भी आह्वान किया। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि शांति व सद्भावना हमारी कौमी एकता की बेमिसाल ताकत है। उन्होने कहा कि जबतक राष्ट्रीयता मजबूत रहेगी, भारत का विकास दुनिया के मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ नजर आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं महोत्सव की संयोजिका आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि घुइसरनाथ धाम को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन विकास की स्थली बनाने में वह किसी भी प्रकार के संसाधन की कमी न आने देंगीं।
विज्ञापन


 विधायक मोना ने कहा कि विकास को वहीं मजबूत आयाम मिला करता है जहां के लोग सुख व शांति से एक दूसरे की तरक्की के बराबर के भागीदार हुआ करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रमोद के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इससे पूर्व कोलकता से आए पी बनर्जी ने साथी कलाकारों के साथ शिवतांडव का मनोहारी व रोमांचक प्रदर्शन किया। अंबेडकरनगर से प्रतिमा यादव की टीम ने भजन तथा कजरी व लोक गायन की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समा बांधी। सांगीपुर स्थित वीरेंद्रनाथ शुक्ल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भारतीय सेना के जाबाज प्रदर्शन का प्रतीकात्मक जौहर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर बना दिया। इस मौके पर डॉ. विजयश्री तिवारी सोना, प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख ममता अशोक सिंह, लालगंज प्रमुख पुष्पा गौड़, राघवेंद्र शुक्ल, सुधाकर पांडेय, दृगपाल यादव, रामकृपाल सरोज, विकास मिश्र, दिनेश मिश्रा, रामबोध शुक्ला, नवीन सिंह, प्रदीप मिश्रा, फक्कड़ पंाडेय, बृजेश मिश्रा, लालराजेन्द्र सिंह, पवन शुक्ला, सोनू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed