फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   strangulation of a woman alone in the house

घर में अकेली महिला की गला दबाकर हत्या, पुत्र की तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Aug 2021 04:11 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 04:11 PM IST
सार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका निवासी गीता देवी (38) शनिवार की रात घर में अकेले थी। उसका बेटा मुकेश निषाद किसी काम से बाहर गया था। मुकेश का आरोप है कि जब वह घर लौटा तो उसकी मां जमीन पर पड़ी थी।

विज्ञापन
strangulation of a woman alone in the house
फाइल फोटो मृतका गीता देवी। - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

पट्टी। घर में अकेली महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रात में घर पहुंचा बेटा मां का शव देख चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों की मदद से महिला को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका निवासी गीता देवी (38) शनिवार की रात घर में अकेले थी। उसका बेटा मुकेश निषाद किसी काम से बाहर गया था। मुकेश का आरोप है कि जब वह घर लौटा तो उसकी मां जमीन पर पड़ी थी। मां की हालत देख वह शोर मचाने लगा। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और रात करीब 11.30 बजे गीता देवी को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चला आ रहा है। उन लोगों ने ही उसकी मां गीता देवी की गला दबाकर बबलू निषाद, बलिराम निषाद समेत छह लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिलाएं गायब, परिजन परेशान
पट्टी। कोतवाली के अलग-अलग गांव से दो विवाहिता गायब हो गई हैं। जिनकी तलाश कर परिजन परेशान हो गए हैं। बहरूपुर की रहने वाली एक विवाहिता तीन बच्चों की मां है। जो शनिवार की रात गायब हो गई। परिजन खोजबीन कर थक गए तो पुलिस को तहरीर दी है। रमईपुर निवासी राम स्वार्थ यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी विवाहित बेटी सरिता मायके आई थी। जो शनिवार की सुबह दवा लेने निकली थी। वह घर नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed