{"_id":"6626d9ab64a4ff784e0d76b4","slug":"stopped-from-hoisting-saffron-flag-on-roadside-ruckus-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-362020-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क किनारे भगवा ध्वज लगाने से रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क किनारे भगवा ध्वज लगाने से रोका, हंगामा
Tue, 23 Apr 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बिजली के पोल पर भगवा ध्वज लगाने से रोकने पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को लोगों को समझाकर शांत कराया। तनाव को देखते हुए महेशगंज व बाघराय से भी पुलिस फोर्स बुला ली गई।
जेठवारा थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। कई वर्षों से निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारी में सोमवार को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के अलावा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता सड़क किनारे बिजली के पोल पर भगवा ध्वज लगा रहे थे। गोपालगंज बस्ती के पास पहुंचने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने ध्वज लगाने पर एतराज जताया। यह खबर मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग एकत्र हो गए। वे हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर मामले को संभाला। तनाव को देखते हुए दूसरे थानों से फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद जन्मोत्सव की तैयारी पुलिस की निगरानी में प्रारंभ हो सकी।