{"_id":"684f061358629f1e280e9ab5","slug":"sticks-were-used-in-a-land-dispute-seven-people-were-injured-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-141688-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन के विवाद में चटकीं लाठियां, सात घायल
विज्ञापन
कंधई के वारीखुर्द में रविवार की सुबह विवादित जमीन पर ईंट पत्थर रखने को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे के के साथ ईंट पत्थर भी चले। जिसमे सात लोग घायल हो गए। मारपीट की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी बेलखरनाथ पहुंचाया।
वारीखुर्द निवासी जय करन और राम दुलार वर्मा के बीच आबादी की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जहां रविवार की सुबह ईंट पत्थर रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनके बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष से 70 वर्षीय जय करन, 24 साल की पिंकी और दूसरे पक्ष से 72 वर्षीय रामदुलार, 32 वर्षीय बबलू वर्मा, 22 वर्षीय शालू वर्मा, 40 वर्षीय सुनील वर्मा, 38 वर्षीय मंजू देवी घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से रामदुलार, शालू व सुशील की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राम दुलार का आरोप है बाग की पैमाइश के बाद पत्थर नसब उखाड़ कर फेंक दिया गया था। बाग और आबादी की जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कंधई थानाध्यक्ष गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।