{"_id":"619151b2dc09417923675f06","slug":"sticker-will-be-put-outside-the-homes-of-people-who-have-got-corona-vaccine-pratapgarh-news-ald320431437","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका लगवा चुके परिवार के घर के बाहर अब लगेगा स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका लगवा चुके परिवार के घर के बाहर अब लगेगा स्टीकर
विज्ञापन
corona vaccine
कोविड टीका लगवा चुके लोगों के घरों के बाहर स्टीकर लगेगा। स्टीकर पर लिखा होगा कि यह परिवार कोविड टीका से पूर्ण प्रतिरक्षित है। इससे कोरोना टीकाकरण में कोई परिवार और सदस्य छूट नहीं पाएगा। कोरोना टीकाकरण से अब एक भी परिवार छूट नहीं पाएगा। हर किसी को टीका लगवाया जाएगा। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उनको खोजकर स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण करेंगे।
शासन ने आदेश दिया है कि जिले के जिन चार लाख लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें चिह्नित कर हर हाल में टीकाकरण किया जाए। इसके लिए सरकारी राशन की दुकानों, प्राइमरी स्कूलों में बूथ बनाए जाएं। सरकारी योजना का लाभ लेने वाले हर एक व्यक्ति का कोरोना टीकाकरण किया जाए।
जिनके घरों के सभी सदस्यों का टीकाकरण हो गया हो, उनके घरों पर स्टीकर लगाया जाए। स्टीकर में यह लिखा होना चाहिए कि शतप्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। सहायक प्रतिरक्षाधिकारी ने बताया कि इससे यह पता चलेगा कि किसके घर पर टीकाकरण करने के लिए टीम भेजनी है।
विज्ञापन
स्टीकर छपवाए जा रहे हैं। इसके पहले गांवों मेें सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद स्टीकर लगवाए जाएंगे। जिन परिवारों में शतप्रतिशत टीकाकरण हो गया है, उनके ही दरवाजे पर स्टीकर लगाया जाएगा। डॉक्टर एस हैंदर, डिप्टी सीएमओ