{"_id":"66c263ed9425d0edf4034c29","slug":"stf-keeps-an-eye-on-constable-recruitment-exam-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-122836-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सिपाही भर्ती परीक्षा पर एसटीएफ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सिपाही भर्ती परीक्षा पर एसटीएफ की नजर
विज्ञापन
जिले में पांच दिनों तक दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों से लेकर नकल माफिया पर एसटीएफ भी नजर रखे हुए हैं। त्रुटिरहित और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। थोड़ी भी चूक मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने से लेकर जुर्माना तक लगाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन से पुलिसकर्मी नजर रखेंगे।
प्रदेश में 60,244 पदों पर भर्ती-2023 के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 11 केंद्रों पर होगी। इस बार परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए एसपी डॉ. अनिल कुमार, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, पर्यवेक्षक सुरेशचंद्र रावत, एएसपी पश्चिमी/नोडल अधिकारी परीक्षा संजय राय, डीआईओएस ओमकार राणा अन्य अधिकारी लगातार परीक्षा की गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए तैयारियों का जायजा लेते हुए कमियों को दूर करने का निर्देश दे रहे हैं। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, विद्युत एवं जनरेटर व्यवस्था के साथ ही प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था 20 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश भी अधिकारियों ने दिया है।
परीक्षा से जुड़े अपराध में उम्रकैद और एक करोड़ का जुर्माना
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों, जैसे प्रश्नपत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए उप्र सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 पहली जुलाई 2024 को अधिसूचित किया गया है। इस अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना अथवा कराना, प्रश्नपत्र का प्रतिरूपण करना अथवा षड्यंत्र करना आदि अपराध की श्रेणी में आएगा। ऐसे प्रकरणों में संलिप्त पाए जाने पर उम्रकैद अथवा एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग अभ्यर्थियों को देगा फ्री बस सेवा
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन विभाग निःशुल्क बस सेवा की सुविधा देगा। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियां रखनी होगी। एक प्रति परीक्षा केंद्र के जनपद तक की यात्रा और दूसरी प्रति परीक्षा उपरांत अपने जनपद तक की यात्रा के लिए परिचालक को देना है।
इन बिंदुओं पर रहेगी निगाह
-कमरों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी के भी पास नहीं रहेगी।
- प्रत्येक केंद्र पर एक कंट्रोल रूम रहेगा।
- पुलिस विभाग का कंट्रोल रूम अलग से रहेगा।
- परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक दो बार होगी, डाटा मिस मैच होने पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी
- आधार कार्ड न होने की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या ई आधार मान्य होगा।
पूर्व में भर्ती परीक्षा से जुड़े गिरोह के सदस्य प्रतापगढ़ जनपद से पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एसटीएफ निगाह रखे हुए है।
- नावेंदु सिंह, सीओ, एसटीएफ, प्रयागराज यूनिट