फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   STF caught the killer of fifty thousand prize

50 हजार के इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने दबोचा

Thu, 04 Nov 2021 06:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
STF caught the killer of fifty thousand prize
crime
हत्या के मामले में सात माह से फरार चल रहे पचास हजार के इनामी को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार भोर में दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान उसने मारपीट में विरोधियों को गंभीर रूप से घायल देख खुद बचने के लिए अपने करीबी को ही गोली मरवा दी थी।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर में 17 अप्रैल को बीडीसी सदस्य चुनाव का प्रचार प्रत्याशी कर रहे थे। प्रचार के दौरान ही दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से ऐनुल व नसीम को गंभीर चोटें आईं। दोनों मरणासन्न अवस्था में पहुंच गए। दूसरे पक्ष के वहीद निवासी सिंधौर नौतेरवा को गोली लग गई थी। इलाज के दौरान वहीद की मौत हो गई थी। एसटीएफ ने घटना में शामिल शातिर बदमाश वकील उर्फ मुंडा को कई माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में अयूब निवासी फूलपुर फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। सीओ एसटीएफ नावेंदु सिंह ने बताया कि सिंधौर में छिपे होने की जानकारी के बाद टीम के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को दबिश देकर अयूब को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व एक हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अयूब ने बताया कि प्रचार के दौरान नसीम व ऐनुल को बुरी तरह वकील उर्फ मुंडा और उन लोगों ने पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे दोनों की हालत गंभीर बन गई थी। खुद को फंसते देख वकील उर्फ मुंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने करीबी वहीद को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिससे वह इस मामले में दूसरे पक्ष को फंसा दे। उपचार के दौरान वहीद की मौत हो गई। पकड़े गए अयूब के ऊपर नौ मुकदमे दर्ज हैं। अब तक मुंडा गैंग के चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अभी एक आरोपी साबिर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed