{"_id":"66db5292d47ace97d00dd1c4","slug":"stf-and-police-caught-a-reward-of-rs-25-thousand-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-124061-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 25 हजार के इनामी को एसटीएफ व पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 25 हजार के इनामी को एसटीएफ व पुलिस ने पकड़ा
Sat, 07 Sep 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाघराय पुलिस व एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार 25 हजार का ईनामी बदमाश।
थाना क्षेत्र के पचमहुआ डीह निवासी सुनील यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के फुलपुर मौरी चौराहे के पास से एसटीएफ के एसआई धर्मेंद्र सिंह व बाघराय के एसआई देवेंद्र पाठक ने उसे धर दबोचा। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को पचमहुआ निवासी पंकज मिश्रा, रमेश पाल व सुनील यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पंकज व रमेश पहले से ही जेल में बंद हैं। सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
लूट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
प्रयागराज जिले के हंडिया टेला गांव निवासी यश कुमार यादव से लूट के मामले में पुलिस ने सांभरपुर नरियावां महेशगंज निवासी मुकेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से लूट का एक सैमसंग टैबलेट व 4700 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उसने बताया कि अपने दो साथियों रिंकू यादव निवासी बसावन लाला का पुरवा महेशगंज व एक अन्य के साथ पूरे हरिकेश नहर पटरी पर एक मोटरसाइकिल सवार से बैग छीन लिया था। बैग में 43,000 रुपये थे। इनमें उसे 10 हजार व एक टैबलेट मिला था। बाकी पैसे व सामान रिंकू व उसके साथी के पास है । पुलिस फरार दोनों आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।