फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Statue of martyr soldiers in village: Dhiraj

गाजीपुर हिंसा: गांव में लगेगी शहीद सिपाही की प्रतिमा, परिजनों को मिली 40 लाख की मदद राशि

Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Statue of martyr soldiers in village: Dhiraj
गाजीपुर में भीड़ के हाथों मारे गए शहीद हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स के परिजनों को बुधवार को क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा, डीएम शंभु कुमार और एसपी एस आनंद ने 40 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र सौंपा और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। रानीगंज विधायक ने शहीद सिपाही के नाम पर संपर्क मार्ग बनाने, प्रतिमा स्थापित करने और स्मारक द्वार का निर्माण कराने की घोषणा की है।  
विज्ञापन


गाजीपुर में 29 दिसंबर को शहीद सिपाही के परिजनों को सांत्वना देने के लिए बुधवार को एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा के साथ ही अफसर भी पहुंचे। शहीद सिपाही की पत्नी डिंपल सिंह और बेटे विनीत सिंह को शासन की ओर से शासकीय सहायता के रूप में खाते में अंतरित 40 लाख रुपये का पत्र सौंपा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने शहीद सिपाही के नाम पर कलीपुर मार्ग बनाने, प्रतिमा स्थापित करने और स्मारक द्वार बनाने की घोषणा की। इधर, डीएम शंभु कुमार और एसपी एस आनंद ने परिजनों को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। इस मौके पर रानीगंज एसडीएम राहुल यादव, सीओ रमेश कुमार, तहसीलदार मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed