फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State University withholds results of many colleges due to non-payment of examination fees

Pratapgarh News: परीक्षा शुल्क नहीं जमा होने पर राज्य विवि ने कई कॉलेजों का रोका परिणाम

Fri, 06 Oct 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
State University withholds results of many colleges due to non-payment of examination fees
राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क नहीं जमा करने वाले कई कॉलेजों का परीक्षा परिणाम रोक दिया है। आंतरिक व प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने की वजह से भी कई कॉलेजों के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय ने मई में स्नातक और परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई थी। कई कॉलेजों ने बिना शुल्क जमा किए ही प्रवेश पत्र जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र लिखा था। विवि ने प्रवेश पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया था कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों का शुल्क जमा करा दिया जाए। परीक्षा खत्म होने के बाद भी कॉलेजों ने शुल्क नहीं जमा किया। परीक्षा समिति ने जांच के दौरान कई कॉलेजों को लापरवाही बरतने का दोषी पाया और इन सभी का परिणाम रोक दिया है।
विज्ञापन

कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि ऐसे सभी कॉलेज 10 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क जमा करने के साथ ही आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड कर दें। कॉलेजों की ओर से कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद 12 अक्तूबर को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 14 से 16 अक्तूबर के बीच अगली कक्षा में पंजीयन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 18 अक्टूबर के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने वाले महाविद्यालयों से प्रति विद्यार्थी 500 रुपये विलंब शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
18 अक्टूबर जमा कर सकेंगे परीक्षा शुल्क
राज्य विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क पांच अक्तूबर तक जमा करने का निर्देश दिया था। विवि ने परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि को बढ़ाकर 18 अक्तूबर कर दिया है। इस तिथि के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर प्रति विद्यार्थी 500 रुपये विलंब शुल्क के रूप में देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed