फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State University: Teachers of Pratapgarh at first place in seniority list

राज्य विश्वविद्यालय: वरिष्ठता सूची में प्रतापगढ़ के शिक्षक पहले पायदान पर

Wed, 09 Mar 2022 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
State University: Teachers of Pratapgarh at first place in seniority list
राज्य विश्वविद्यालय ने अनुदानित महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की है। वरिष्ठता सूची में 14 महाविद्यालयों के 179 शिक्षकों के नाम शामिल हैं। शिक्षक एक सप्ताह के अंदर वरिष्ठता सूची पर आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

अनुदानित महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों को जल्द प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है।
प्रमोशन की दिशा में पहला कदम रखते हुए प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। सोमवार की शाम जारी सूची मंगलवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वरिष्ठता सूची में प्रतापगढ़ के 7, प्रयागराज के 4, कौशाम्बी के 1 और फतेहपुर के 2 कालेजों के 179 शिक्षकों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि अधिकांश विषयों में प्रतापगढ़ के शिक्षकों के नाम पहले पायदान पर हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठता सूची जारी होने पर मंगलवार को शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया। कुलसचिव एसके शुक्ल ने बताया कि अनुदानित महाविद्यलयों में कार्यरत शिक्षकों की विषयवार सूची जारी की गई है। वरिष्ठता क्रम पर आपत्ति एक सप्ताह के अंदर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के शिक्षकों को मिला पहला स्थान
मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के प्राचीन इतिहास के शिक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह, बीएड की डॉ. विनीता सिंह, अर्थशास्त्र के डॉ. शिवभूषण, हिंदी की डॉ. इंदुरेखा सिंह, कामर्स के डॉ. सूर्यभान सिंह, शिक्षाशास्त्र के डॉ. शिवम श्रीवास्तव को अपने विषय में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

इसी तरह एमडीपीजी के भूगोल के डॉ. राधाकृष्ण दुबे, राजनीतिक इतिहास के डॉ. अरुण तिवारी, वनस्पति विज्ञान के डॉ. अरविंद मिश्रा, रसायन विज्ञान के डॉ. अरुण श्रीवास्तव, जंतु विज्ञान की अमिता मिश्रा, मनोविज्ञान की डॉ. निशा पहले स्थान पर हैं। बजरंग पीजी कॉलेज कुंडा के डॉ. सुरेश सिंह अंग्रेजी विषय में प्रथम स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed