{"_id":"622e359f29e9984e065d1d34","slug":"state-university-student-rusticket-caught-copying-pratapgarh-news-ald3288026186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विश्वविद्यालय: नकल करते पकड़ी गई छात्रा रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विश्वविद्यालय: नकल करते पकड़ी गई छात्रा रस्टीकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीपीजी कॉलेज में एमए तृतीय सेमेस्टर में अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ी गई छात्रा को केंद्राध्यक्ष ने रस्टीकेट कर दिया। उत्तरपुस्तिका जमा कराकर उसे केंद्र से बाहर कर दिया गया। परीक्षा केंद्र की कार्रवाई से परीक्षार्थियों में हड़कंप मचा रहा।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैैय्या विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं रविवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर हुईं। परीक्षा के लिए राज्य विश्वविद्यालय की ओर से जिले में 10 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। एमडीपीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. मनोज मिश्र के निर्देशन में चेकिंग कर रहे महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने द्वितीय पाली में कक्ष संख्या पांच में अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। सचल दल ने उसे तत्काल रस्टीकेट कर दिया।
एमडीपीजी के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में प्रथम पाली में 269 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 240 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में 909 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 876 उपस्थित और 33 अनुपस्थित रहे। पीबीपीजी कॉलेज के जनसूचना अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय मंगरौरा के प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र ने बताया कि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि सात उड़ाका दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। जब तक परीक्षाएं चलेंगी विश्वविद्यालय का उड़ाका दल परीक्षा के दौरान केंद्रों पर प्रतिदिन पहुंचेगा। जिससे नकल विहीन परीक्षा कराई जा सके।