फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State University examination will be held at fifteen centers

राज्य विवि की 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu, 03 Mar 2022 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
State University examination will be held at fifteen centers
राज्य विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा 15 केंद्रों पर होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सुविधा के लिए 9 नोडल केंद्र बनाए हैं। परीक्षा 12 मार्च से दो पालियों में होगी। प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा 3 मार्च से होनी थी। चुनाव के कारण विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त कर दी थी।
विज्ञापन

अब विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए नई समय सारिणी जारी की है। एलएलबी, बीएड, एमएड, बीसीए, बीबीए, बीएससी एजी जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के साथ ही परंपरागत परास्नातक पाठ्यक्रमों एमएससी, एमए की परीक्षा एक साथ कराई जाएगी। हालांकि 12 मार्च से होने वाली परीक्षा में पाठ्यक्रमों के अनुसार समय परिवर्तन भी किया गया है। बीएड पाठ्यक्रम की परीक्षा दो घंटे की होगी। जबकि अन्य सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तीन घंटे की होगी।
विज्ञापन

बीएड की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। जबकि अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 12.30 बजे और दोपहर में 2 से 5 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय ने जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां पर 95 कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की सुविधा के लिए 9 नोडल केंद्र बनाए गए हैं, जहां से परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि कॉलेज सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर की परीक्षा 12 मार्च से दो पालियों में होगी। परीक्षा समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की जानकारी देने के लिए कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं।
-एसके शुक्ल, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed