{"_id":"7184079bd7594c90a7bf756d03c38f91","slug":"state-level-sports-competition-in-the-district-will-polytechnique-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में होगी पॉलीटेक्निक की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में होगी पॉलीटेक्निक की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पॉलीटेक्निक परिसर में राज्य स्तरीय पॉलीटेक्निक प्रतियोगिता होगी। पॉलीटेक्निक छात्र व छात्राओं में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार बेहतर प्रबंध करेगी। शनिवार को यह घोषणा सूबे के प्राविधिक शिक्षा मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने की। वह बतौर मुख्य अतिथि सोनावा स्थित पॉलीटेक्निक में ‘पराक्रम’ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जला कर किया।
इसके बाद छात्राआें ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि व्यक्ति के विकास में खेल का अहम योगदान है। इससे मानसिक व शारीरिक विकास में वृद्धि होती है। कौशल विकास मिशन से पॉलीटेक्निक के छात्र व छात्राओं के लिए बेहतर रोजगार सृजित करने का आश्वासन दिया। कहा कि खेल से अनुशासन व संघर्ष की क्षमता में भी निखार आता है। कॉलेजों में इस तरह के आयोजन को उन्होंने जरूरी बताया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा पूर्वी क्षेत्र डॉ. शैलेन्द्र प्रताप चौधरी और संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा बुंदेलखण्ड क्षेत्र झांसी सुरेन्द्र प्रसाद भी मौजूद रहे।
द्वय अधिकारियों ने तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं को आगे आने पर जोर दिया। कहा कि तकनीकी शिक्षा एक कला है और कलाकार कभी बेरोजगार नहीं रह सकता। इसके पूर्व पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजेन्द्र चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जय शंकर तिवारी कर्मशाला अनुदेशक ने किया। इस अवसर पर एसके वर्मा, योगेश सिंह, डॉ. अमिताभ त्रिपाठी, अजय कुमार, संजय कुमार सिंह, अवधेश कुमार, बीबी मौर्या, संतोष कुमार गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण श्रीवास्तव आदि रहे।