फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State Information Commissioner summoned the Panchayat Secretary

Pratapgarh News: राज्य सूचना आयुक्त ने पंचायत सचिव को किया तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
State Information Commissioner summoned the Panchayat Secretary
राज्य सूचना आयुक्त ने बाबा बेलखरनाथ ब्लॉक के ओझला गांव के पंचायत सचिव संजय कुमार शुक्ल को सरकारी कामकाज से संबंधित सभी जानकारी की पत्रावली के साथ तलब किया है। ओझला गांव के आदित्य कुमार ने पंचायत सचिव से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कामकाज से संबंधित लिखित सूचना मांगी थी लेकिन पंचायत सचिव ने आवेदक को लिखित सूचना मुहैया नहीं कराई।
विज्ञापन

आदित्य ने सूचना के अधिकार के तहत तीन बार आवेदन किया। इसके बाद भी पंचायत सचिव ने आवेदक को कोई भी जानकारी नहीं मुहैया कराई। जिस पर उन्होंने राज्य सूचना आयुक्त से मामले में लिखित जानकारी मांगी। आवेदक द्वारा मांगी सूचना के संबंध में राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मामले की सुनवाई के समय 21 अगस्त को पंचायत सचिव को नोटिस भेजकर लखनऊ तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed