फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   state engineering college open in shivsat

शिवसत गांव में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज

Wed, 24 Aug 2016 12:01 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
state engineering college open in shivsat
इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट - फोटो : अमर उजाला
 जिले के शिवसत गांव में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने की हरी झंडी मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने दी है। मंगलवार को पेश हुए अनुपूरक बजट में इसकी मंजूरी दी गई। कैबिनेट मंत्री रहते हुए रानीगंज के विधायक शिवाकांत ओझा ने मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए अनुरोध किया था।
विज्ञापन


जिले से महज तीन किमी की दूरी पर स्थित शिवसत गांव शिक्षा का हब बनने जा रहा है। यहां केंद्रीय विद्यालय खुलने की संस्तुति मिलने के साथ ही दो सौ बेड का अस्पताल बनाने और पॉलीटेक्निक संस्थान बनाने की दिशा में तैयारी चल ही रही थी कि मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने इंजीनियरिंग कॉलेज की भी हरी झंडी दे दी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट में शिवसत में बनने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के इस्टीमेट को शामिल कर लिया गया है। बेल्हा के हुनरमंद छात्र-छात्राओं के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


मंगलवार को इंजीनियरिंग कॉलेज और देल्हूपुर- पट्टी को जोड़ने वाली सड़क को अनुपूरक बजट में शामिल करने पर रानीगंज विधायक प्रो. शिवाकांत ओझा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed