{"_id":"5aaeb2cc4f1c1bc0078b5e88","slug":"start-of-evaluation-between-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन के बीच दूसरे दिन शुरू हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध प्रदर्शन के बीच दूसरे दिन शुरू हुआ मूल्यांकन
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को दूसरे दिन भी वित्तविहीन शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के चलते दोपहर बाद केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो सका। चारों मूल्यांकन केंद्रों को मिलाकर कुल 20696 उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। सोमवार से मूल्यांकन के कार्य में तेजी दिखेगी।
मूल्यांकन का पहला दिन वित्तविहीन शिक्षकों के प्रदर्शन की भेंट चढ़ गया। दिनभर विरोध प्रदर्शन के चलते मूल्यांकन कार्य नहीं शुरू हो सका। दूसरे दिन भी वित्तविहीन शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सुबह 10 बजे से ही शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर डट गए। वित्तविहीन शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के चलते मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य दोपहर 12 बजे तक नहीं शुरू हो सका।
दोपहर बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में लिया तो मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। ऐसे में शाम चार बजे तक हुए मूल्यांकन में जीआईसी मेें 7 हजार उत्तर पुस्तिकाए, तिलक इंटर कालेज में 11296 उत्तरपुस्तिकाएं, केपी इंटर कालेज में 2200 व पीबी इंटर कालेज में सबसे कम 200 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका। माना जा रहा है कि अब सोमवार से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी दिखेगी।