{"_id":"5f7e175b8ebc3e9b861ca58f","slug":"start-construction-of-bypass-within-15-november-in-any-condition-mp-pratapgarh-news-ald2883391101","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर के भीतर किसी दशा में शुरू कराएं बाईपास का निर्माण कार्य : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर के भीतर किसी दशा में शुरू कराएं बाईपास का निर्माण कार्य : सांसद
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बाइपास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद संगमलाल गुप्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को मिलाने वाले बाईपास के निर्माण को लेकर बुधवार को सांसद संगमलाल गुप्ता ने विकास भवन में एनएच और जिले के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान सांसद ने कहा कि 15 नवंबर के भीतर किसी भी दशा में बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
उन्होंने कहा कि बाईपास के निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीन ली गई है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा वितरित किया जाए। जिन 5 ग्राम सभाओं के प्रकरण आर्बिट्रेशन में लंबित हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर जिलाधिकारी न्यायालयीय प्रक्रिया अपनाकर निस्तारण करें। निर्णय के बाद जो भी धनराशि हो, उसका मांग पत्र केंद्र सरकार को उपलब्ध कराया जाए। जिससे समय से वह धनराशि भी उपलब्ध कराकर किसानों को वितरित कराई जा सके।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भू-राशि पोर्टल पर भूमि अधिग्रहण वाले काश्तकारों का विवरण तत्काल फीड कराया जाए। जिससे काश्तकारों के खातों में उनकी अनुमन्य धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। 15 नवंबर तक प्रत्येक दशा में राजस्व टीम का गठन कर उपलब्ध भूमि को राष्ट्रीय राजमार्ग के विभागीय अभियंताओं की देखरेख में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
जिससे आगे की प्रक्रिया आरंभ कर सके। सांसद ने सुखपालनगर से भुपियामऊ तक 231 राष्ट्रीय राजमार्ग को 4 लेन बनाकर भुपियामऊ रेलवे ओवरब्रिज पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सर्विसलेन का भी निर्माण कराने का प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता अशोक कनौजिया, अधिशासी अभियंता एनएच सुल्तानपुर, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता ग्राम सभा विवेक उपाध्याय समेत परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।