फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP's Acting District President Gulshan Yadav arrested, bailed

Pratapgarh News: सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव गिरफ्तार, जमानत

Wed, 30 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
SP's Acting District President Gulshan Yadav arrested, bailed
प्रयागराज के डायमंड जुबली हाॅस्टल से मंगलवार को कुंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

लूट, मारपीट, छेड़छाड़ का दर्ज है मुकदमा, दो मामलों में कोर्ट से जारी हुआ था वारंट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट, लूटपाट, छेड़छाड़ और चोरी के मामले में फरार आरोपी सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को मंगलवार की सुबह कुंडा पुलिस ने प्रयागराज स्थित डायमंड जुबिली हॉस्टल से गिरफ्तार कर लिया। शाम को उन्हें जमानत मिल गई।
कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव में विधायक राजा भैया के खिलाफ सपा प्रत्याशी थे। प्राथमिक विद्यालय सहिबापुर मतदान केंद्र जाते समय विरोधी दल के लोगों से मारपीट हुई थी। विजय प्रताप सिंह की तहरीर पर मारपीट व चोरी की धारा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद विवेचक ने चोरी की घटना को डकैती में तब्दील करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन

गुलशन के ऊपर नगर पंचायत चुनाव के पहले ही जनपद झांसी की फुल्की बेचने वाली एक महिला ने एक हजार रुपये लूटने व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें भी पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि दोनों मामलों में कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद कुंडा सीएचसी में मेडिकल कराकर गुलशन यादव को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट ले जाया गया। जहां देर शाम न्यायालय ने पुलिस रिमांड खारिज करते हुए सपा नेता को 50 हजार रुपये की धनराशि पर जमानत दे दी।

----
पुलिस को पटकनी पड़ी लाठी, एसपी ऑफिस में रोका
प्रतापगढ़। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव को गिरफ्तार करने की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ता व समर्थक कोतवाली पहुंचने लगे। सीएचसी में मेडिकल के दौरान पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठी तक पटकनी पड़ी।
सीजेएम कोर्ट के बाहर भी समर्थकों को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, मनीष पाल, हरीश शुक्ला, इरफान, निसार अहमद समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यायालय में पेशी के बाद कुछ देर के लिए सपा नेता गुलशन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाया गया। इस दौरान भी सपा कार्यकर्ता पीछे-पीछे पहुंचे लेकिन पुलिस ने सभी को गेट से बाहर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed