{"_id":"5b6af95f4f1c1b827d8b74dc","slug":"spred-awareness-between-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए मम्मी-पापा और पड़ोसियों को जागरूक करेंगे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए मम्मी-पापा और पड़ोसियों को जागरूक करेंगे बच्चे
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव मेें जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब के रूप में अनूठी पहल शुरू की गई है। विद्यालयों में पढ़ने वाले 14-17 आयु वर्ग के बच्चों को मतदाता बनने से लेकर मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में अलग से कक्षाओं का संचालन होगा। ताकि बच्चे अपने परिजनों एवं पड़ोसियों को इसकी जानकारी देकर उन्हें जागरूक मतदाता के मायने समझा सकें।
चाहे पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा व विधान सभा। जिले में मतदान प्रतिशत हमेशा निराशाजनक रहता है। वोटिंग का प्रतिशत 50 तक भी नहीं पहुंच पाता है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता रैली, गोष्ठियां व नुक्कड़ नाटक तक का आयोजन होता है मगर, इसके बाद भी परिणाम सार्थक नहीं निकलता है। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभी से कवायद जारी है। महाविद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता फैलाने के लिए पहल शुरू है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों मेें मतदाता साक्षरता क्लब के गठन की पहल की जा रही है। इसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के बच्चोें को मतदान संबंधी सहित सभी बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। प्रधानाचार्य क्लब के अध्यक्ष, शिक्षक नोडल अधिकारी व बच्चे सदस्य होंगे। कक्षाओं के संचालन के साथ ही एक नियमित क्लास में मतदान के मायने व इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिसमें ईवीएम, बूथ पर मतदान की प्रक्रिया, मतदाता होे, यहां तक काउंटिंग तक की जानकारी दी जाएगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि छात्र-छात्राएं अपने परिजनों व आस-पास के लोगों को मतदान के बारे में जागरूक उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। साथ ही जब भी वह मतदाता की आयु वर्ग में पहुंचे तो खुद अपना पंजीकरण कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. एसपी यादव ने बताया कि विद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब गठित किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को निदेर्शित किया गया है।
डिग्री कालेजों में मतदाता जागरूकता क्लब
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डिग्री कालेजों में मतदाता जागरूकता क्लब गठित किया जाएगा। जिसमें मतदान प्रक्रिया को सरल बनाए जाने संबंधी जानकारी दी जाएगी। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र- छात्राओं को मतदाता बनकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूकता पैदा करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बूथों पर आयेाजित होगी चुनावी पाठशाला
पढ़ाई छोड़ने वाले या फिर मतदाता बनने से भटके लोगों को मतदाता सूची में पंजीयन कराने की जानकारी दी जाएगी। पाठशाला में उन्हें मतदाता के अधिकार व उनकी जिम्मेदारी क्या है, इसे बारे में बताया जाएगा।