{"_id":"724d4b7684c528abe05c03d697116a7b","slug":"sports-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईकेएम आनापुर ने जीता एमएसवी टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईकेएम आनापुर ने जीता एमएसवी टूर्नामेंट का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएसवी कप बरना के फाइनल मैच में आईकेएम आनापुर इलाहाबाद की टीम ने बाजी मारी। उसने 11 ओवर में ही पांच विकेट के नुकसान पर 125 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। बतौर मुख्य अतिथि विहार ब्लॉक प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया।
विकास खंड विहार के बरना में एमएसवी कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसके सेमीफाइनल मैच में रोज इलेवन इलाहाबाद की टीम ने बछरौली को पराजित किया। फाइनल मैच रोज इलेवन व आईकेएम आनापुर इलाहाबाद के बीच हुआ। टास जीतकर रोज इलेवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 125 रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में उतरी आनापुर टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसका परिणाम रहा है कि महज पांच विकेट के नुकसान पर उसने 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान सरदार साके सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष पप्पू पहलवान, संजय सिंह बरना, नन्हें प्रधान, जयसिंह प्रधान, प्रेम यादव कमेंटेटर, बच्चा सिंह कोटेदार, अनिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।