{"_id":"b400fce56aca25ae03f476952a67700a","slug":"sports-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई और चमरौरा के बीच फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई और चमरौरा के बीच फाइनल आज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर सत्या शर्र्मा की स्मृति में जेके चेरिटेबुल ट्रस्ट की ओर प्रायोजित चतुर्थ मीडिया कप का फाइनल शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में चमरौरा एकादश और सई एकादश के बीच रोचक मुकाबला होने की संभावना है। मैच के बाद पुरस्कार वितरित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (टेलीकॉम) देवेंद्र सिंह चौहान होंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला सई और परैया एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परैया की टीम ने निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रन बनाया। नागेंद्र ने तीन छक्कों की मदद से 22 रन, सुधीर ने 18 रन और संतोष सिंह ने 14 रन का योगदान दिया।
बबलू राय की सटीक गेंदबाजी के कहर से परैया टीम के खिलाड़ी विकेट गंवाते रहे। जवाब में उतरी सई के खिलाड़ियों ने आठ विकेट शेष रहते दस ओवर में ही मैच जीत लिया। सई की ओर से प्रकाश मिश्र ने 35 रन, प्रदीप ने 12, बबलू ने 15 और धर्मेंद्र ने 11 रन बनाया। मैन आफ द मैच बबलू राय को घोषित किया गया। खिलाड़ियों को एडीएम पुनीत शुक्ला और एएसपी बृजेश मिश्र ने पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद त्रिपाठी ने अतिथियों को क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन समिति के संयोजक अश्विनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद पांडेय, दिनेश सिंह, पूर्व सभासद शशांक भूषण सिंह, आदित्य शुक्ल, मोहम्मद शफीक, क्रीड़ा अधिकारी अवध बिहारी श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सचिव शिव मोहन शुक्ल ने बताया कि शनिवार को सई और चमरौरा के बीच फाइनल मुकाबला प्रात: दस बजे से होगा।