फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Spent four days, police hands down

चार दिन बीता, पुलिस के हाथ खाली

Thu, 18 Jul 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Spent four days, police hands down
चार दिन बीता, पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

आरोपी प्रधान के बेटे की तलाश में ससुराल धमकी पुलिस, ससुर को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
नामजद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस नाकाम, एसटीएफ भी सहयोग में लगी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ता ओम मिश्र की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। नामजद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। उनके रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या में आरोपी प्रधान पुत्र के ससुराल लालगंज में पुलिस ससुर को उठा लाई। उससे आरोपी के ठिकानों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के कलिकापुर ढिंगौसी निवासी अधिवक्ता व विहिप कुंडा प्रखंड के जिलाध्यक्ष ओम मिश्र पुत्र तीर्थराज मिश्र की सोमवार को कचहरी आते समय जेठवारा के सोनपुर के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले थे। मांगों को लेकर परिजन शव दो दिनों तक घर पर रखकर विरोध जताते रहे। परिजनों की मांगों को पूरा करने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह भी पहुंची थी। भाजपा के दिग्गज नेताओं का भी जमावड़ा लगा रहा। मांगों को पूरा करने के बाद ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की रात कचहरी से कब्जे में ले सकी थी। बुधवार को अधिवक्ता ओम के शव का अंतिम संस्कार परिवार के लोगों ने गम के बीच किया। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। नामजद आरोपियों के साथ अज्ञात हत्यारोपियों की तलाश में जेठवारा, महेशगंज व स्वॉट टीम लगातार छानबीन कर रही है। जेठवारा पुलिस ने लाला का पुरवा के प्रधान पुत्र आरोपी महेंद्र यादव की तलाश में दबिश दी। उसके घर पर ताला बंद मिला। पुलिस ने लालगंज स्थित ससुराल में दबिश देकर ससुर को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की रात ही पुलिस ने दूसरे आरोपियों के आठ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी के साथ आई एसटीएफ की टीम भी हाथ पैर चला रही है। एएसपी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बदमाशों के पीछे पुलिस टीम लगी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

न्यायालय में हाजिर होने की खबर पर पुलिस ने की घेराबंदी
अधिवक्ता ओम मिश्र की हत्या में नामजद आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर होने की सूचना पर पुलिस न्यायालय की घेराबंदी कर हर आने जाने वालों पर नजर रखने लगी। जेठवारा पुलिस के साथ ही स्वाट टीम भी लगातार कोर्ट के आसपास डेरा जमाए रही। सादी वर्दी में भी सिपाही लगे हुए थे। हालांकि आरोपी न्यायालय में सरेंडर करने नहीं आए और न ही कोर्ट में अर्जी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलाही के लोग हैं खौफजदा, प्रधान के परिजन भी नहीं लौटे घर
अधिवक्ता ओम मिश्र की हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपी बेलाही के रहने वाले हैं। लाला का पुरवा के प्रधान का बेटा महेंद्र भी आरोपी बनाया गया है। भले ही पुलिस बेलाही व लाला का पुरवा में मुस्तैद है लेकिन गांव के लोग घटना के बाद से भयभीत हैं। प्रधान व दूसरे आरोपियों के परिवार के लोग अभी तक घर नहीं लौटे। पड़ोसी उनके मवेशियों को चारा पानी दे रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने से बेलाही समेत आसपास के लोग अभी कतरा रहे हैं।
ओम के घर पर लगा रहा लोगों का आना जाना
महेशगंज के कलिकापुर ढ़िगौसी निवासी अधिवक्ता ओम मिश्र की हत्या से लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को भी ओम मिश्रा के घर पर लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। हर कोई परिवार के लोगों को सांत्वना देता रहा। घटना के बाद से ही इंटर कालेज भी बंद चल रहा है।
गिरफ्तारी न होने से पनप रहा आक्रोश
अधिवक्ता ओम मिश्र के हत्यारोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिससे परिवार के लोगों के साथ ही इलाके के लोगों में गुस्सा पनप रहा है। अभी तक आश्वासन के बाद भी आरोपियों पर पुलिस द्वारा शिकंजा नहीं कसा जा सका। ऐसे में लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।
24 घंटे पहले मोबाइल पर बात करने वालों से होगी पूछताछ
अधिवक्ता ओम मिश्र की हत्या से पहले मोबाइल से बात करने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। सूत्रों की मानें तो परिवार के लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह ओम के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहा था। पुलिस घटना से 24 घंटे पहले बात करने वाले लोगों के बारे में छानबीन करने के बाद पूछताछ करने की तैयारी में है। मोबाइल में मिले नंबरों के बारे में परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। वैसे ओम के मोबाइल आडियो काल रिकार्ड चल रहा था। पुुराने वाइस रिकार्ड भी पुलिस सुनकर घटना की छानबीन करेगी।

तौसीम से भी पूछताछ करने जाएगी पुलिस
जेठवारा पुलिस आजमगढ़ जेल में निरुद्घ तौसीम से पूछताछ करने की तैयारी में है। जल्द ही जेठवारा पुलिस की एक टीम आजमगढ़ के लिए रवाना होगी। जिस नंबर से ओम को तौसीम ने धमकी दी थी। उस नंबर की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed